रायगढ़छत्तीसगढ

जंगल में पकड़ाया 6 हजार किलोग्राम महुआ लाहन एवं 400 लीटर अवैध महुआ शराब

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- कलेक्टर रानू साहू के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में सहायक आयुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर शराब की अवैध बिक्री के विरूद्ध आबकारी वृत्त बरमकेला, सरिया एवं सारंगढ़ के प्रभारियों द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।

भारी अमले के साथ ग्राम भकुर्रा के जंगल की सघन जांच की गई, जिसमें 6 हजार किलोग्राम महुआ लाहन, 400 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ भारी संख्या में शराब बनाने का पात्र मिला। जिसे मौके पर ही नष्टीकरण कर प्रकरण दर्ज की कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा, अनिल बंजारे एवं विकास पाल साण्डे, राजकुमार कश्यप, भेखराम पटेल, लालसिंह ठाकुर, मिलन साहू, अशोक पटेल एवं सुरक्षा कर्मियों की विशेष भूमिका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!