महासमुंदछत्तीसगढ

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 की मौके पर मौत:दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे,गाड़ी पलटकर खेत में गिरी;7 घायल, 3 की हालत गंभीर

महासमुंद न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के महासमुंद में हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गाड़ी में बैठे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे में बुरन सोनवानी, पुनीबाई चौहान, ग्रहणलाल और जयंती चौहान की मौत हुई है।

आस-पास की भीड़ मौके पर पहुंच गई थी।

आस-पास की भीड़ मौके पर पहुंच गई थी।

जानकारी के मुताबिक, बसना के जमडी गांव के लोग ट्रैक्टर में सवार होकर भालूकोना में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अभी ये लोग भालूपतेरा-पझरापाली सड़क पर भालूकोना से कुछ दूर पहले पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद सीधे बगल के खेत में जा गिरी। खेत में गिरने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर उल्टी हो गई थी।

हादसे के बाद गाड़ी के नीच दबने के कारण मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद तुरंत ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जहां 3 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें महासमुंद भेजा गया है। पता चला है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 16 लोग सवार थे।

मृतकों में महिलाएं भी शामिल।

मृतकों में महिलाएं भी शामिल।

इधर, हादसे की खबर तुरंत ही प्रशासन और पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। हादसा करीब 11.30 बजे के आस-पास हुआ है। फिलहाल शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
हादसे के बाद सरायपाली एसडीएम नम्रता जैन भी मौके पर गईं थीं। इसके बाद उन्होंने बसना के अस्पताल में जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना है,और डॉक्टरों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने एसडीएम से दुर्घटना की पूरी जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!