कोंडागांवछत्तीसगढ

आकस्मिक मृत्यु पर 24 लाख रू की मुआवजा राशि वितरित

कोंडागांव न्यूज़ धमाका /// दुर्घटना एवं अकाल मृत्यु होने पर शासन द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक राशि दिए जाने का प्रावधान है इसी प्रकार के 06 प्रकरण में 24 लाख रूपये की राशि मृतकों के आश्रितों को वितरित की गई। जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों को प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाओं के कारण सहायता एवं अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें दिनांक 28 जूलाई 2021 को रामप्रसाद पिता मेहत्तर उम्र 60 वर्ष ग्राम तोषकापाल तहसील, दिनांक 19 जूलाई 2021 को चैतेबाई पिता बुधमन उम्र 28 वर्ष ग्राम फुटानचांदागांव उप तहसील बड़ेडोंगर की मृत्यु सर्पदंष से एवं दिनांक 14 मई 2021 को धनारू पिता गागरू उम्र 70 वर्ष तहसील माकड़ी, दिनांक 20 मई 2020 को सूरज बाला पिता नरेन्द्र बाला उम्र 17 वर्ष ग्राम कोण्डागांव तहसील कोण्डागांव, दिनांक 27 अप्रैल 2021 को चमराराम नेताम पिता पीलूराम उम्र 55 वर्ष ग्राम नालाझर तहसील माकड़ी की मृत्यु पानी में डूबने से तथोे दिनांक 03 जून 2021 को दिनेश मण्डावी पिता अभिराम मण्डावी उम्र 25 वर्ष ग्राम करण्डी उप तहसील बीजापुर जिला कोण्डागांव की मृत्यु गाज गिरने से हुई थी। इस संबंध में उनके पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। सहायता राशि चेक, बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से संबंधित को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोण्डागांव के समक्ष प्रदान किया जायेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!