सुकमाछत्तीसगढ

गोदावरी नदी उफान पर,212 बटालियन कैंप हुआ पानी-ही-पानी

सुकमा,न्यूज़ धमाका :- बस्तर संभाग में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते नदियों का का जल स्तर बढ़ते जा रहा है। करीब 32 साल बाद गोदावरी नदी का जल स्तर 70 फीट से ऊपर पहुंच गया है। इस साल गोदावरी का पानी 1990 की बाढ़ के बराबर पहुंच चुका है। इसके चलते बाढ़ का पानी आईटीसी पेपर मिल में घुस गया है।

वहीं 212 बटालियन भी बाढ़ के चपेट में है। 150 जवानों और अधिकारियों सहित हथियारों को दूसरे जगह पर शिप्ट किया गया। भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब तक गोदावरी ने 70 फीट को क्रॉस कर लिया है।

इस साल गोदावरी का पानी 1990 की बाढ़ के बराबर पहुंच चुका है। इसके चलते आईटीसी पेपर मिल में पानी घुस गया है। फिलहाल प्रबंधन ने स्थिति को देखते हुए मिल में काम रोक दिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!