रायगढ़छत्तीसगढ

छोटा हाथी वाहन में चोरी कर ले गये ट्रेक्टर केचबिल,दोनों आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- रायगढ़ जिले में 14 जुलाई को ग्राम चारभांठा में रहने वाला अर्जुन सिंह पैकरा (45 वर्ष) द्वारा 07 जुलाई के रात्रि उसके घर के बाहर खड़ी सोनालिका ट्रैक्टर के 2 नग लोहे केचबिल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी पर चोरी का अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी घरघोड़ा  निरीक्षक प्रवीण मिंज विवेचकों को अपने बीट में माल मुल्जिम पतासाजी का निर्देश दिया गया।

माल मुल्जिम पतासाजी में लगी एक टीम को मुखबीर से सूचना पर घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 10 झापपारा के डाबर खान को चोरी के संदेह पर हिरासत में लिया गया।

जिससे कड़ी पूछताछ करने पर चारभांठा, घरघोड़ा में 07 जुलाई के रात्रि अपने साथी रामदेव चौहान के साथ लोहे का ट्रेक्टर केचबिल को चोरी कर छोटा हाथी वाहन में लेकर आना तथा 1-1 नग केचबिल का आपस में बांट लेना बताया। आरोपियों के मेमोरेंडम पर 2 नग केचबिल तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन सीजी 13 AM- 9217 को जप्त कर आरोपियों को चोरी के अपराध में रिमांड पर भेजा गया है।

24 घंटे के भीतर माल मुल्जिम को पकड़े में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण कुमार मिंज, उप निरीक्षक एडमोन खेस, सहायक उपनिरीक्षक विलफ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक डोलनारायण साव, उदय सिंह तथा आरक्षक नंदू पैकरा, उद्धव पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!