छतीसगढ़रायपुर

2. 6वीं मंजिल से कूदकर युवती ने की आत्महत्या, पूर्व बॉयफ्रेंड और दो साथी गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में स्थित साईं ड्रीम्स सोसाइटी में एक युवती ने 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जसविंदर कौर उर्फ जैसी (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भिलाई के खुर्सीपार की निवासी थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जैसी मानसिक तनाव में थी। वह अपने पूर्व प्रेमी प्रशांत लांडे से परेशान थी। घटना से एक रात पहले दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था।

पुलिस कार्रवाई:

जैसी की मौत के बाद पुलिस ने:

  • प्रशांत लांडे (पूर्व बॉयफ्रेंड)
  • नीरज मजूमदार (वर्तमान मित्र)
  • तनु (प्रशांत की गर्लफ्रेंड)

को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर मानसिक प्रताड़ना और उकसाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

जांच जारी:

पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों से थाने में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले में खुलासा किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!