छतीसगढ़रायपुर

पेड़ की टहनी काटते वक्त करंट की चपेट में आया अधेड़, मौके पर दर्दनाक मौत

नगरी न्यूज धमाका – क्षेत्र के ग्राम सांकरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक अधेड़ व्यक्ति की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सांकरा कोडमुड़ पारा का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश ध्रुव पेड़ की सूखी टहनी काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद उसका शव पेड़ पर ही लटकता रहा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना सिहावा थाना पुलिस और बिजली विभाग को दी। मृतक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बड़ी लापरवाही का मामला:
ग्रामवासियों ने बताया कि पेड़ के ऊपर से बिजली के खुले तार गुजर रहे थे, जिसकी सूचना पहले भी विभाग को दी गई थी। अब एक जान जाने के बाद फिर से बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!