दिल्ली में आलाकमान से मिले निर्देश के बारे में सीएम बघेल ने दी विधायकों को जानकारी।

दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात करके रायपुर लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पार्टी नेताओं और विधायकों ने जोरदार स्वागत दिया। एयरपोर्ट पर शक्ति प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री सीधे सीएम निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री निवास में शाम से ही विधायकों का जमावड़ा शुरू हो गया। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री निवास पर देर रात तक 17 विधायक पहुंचे थे।
मौजूद थे- तीन मंत्री रविंद्र चौबे, अमरजीत भगत और डा. शिव डहरिया शाम से ही सीएम हाउस में ।lसूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायकों को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात की जानकारी दी। ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर मचे विवाद के बीच विधायकों ने सीएम बघेल पर भरोसा जताया। दिल्ली में हुए घटनाक्रम के बाद सत्ता और संगठन के नेताओं ने भी सीएम बघेल से मुलाकात की।

पुनिया के कहने पर दिल्ली में रुके सिंहदेव -दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात के बाद गुरुवार को मंत्री टीएस सिंहदेव भोपाल लौटेंगे। छत्तीगसढ़ के सियासी घटनाक्रम पर नजर रखे सिंहदेव रायपुर नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ बुधवार सुबह बैठक के बाद सिंहदेव ने आला नेताओं से मुलाकात की है। आलाकमान से संकेत मिलने के बाद अब सिंहदेव अगले बुलावे का इंतजार कर रहे हैं।

बताया जा रहा है – कि टीएस सिंहदेव ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के आग्रह पर बुधवार को दिल्ली से वापस आने का कार्यक्रम टाल दिया। सिंहदेव खेमा इस बात को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है कि उनकी बात राहुल गांधी तक पहुंच गई है। सिंहदेव की दिक्कतों को सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री को फ्री हैंड कर दिया है। वहीं, सिंहदेव के करीबी माने जाने वाले विधायक अब भोपाल जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वहीं अगली रणनीति बनाई जाएगी।