कोंडागांवछत्तीसगढ

नक्सल प्रभावित ग्राम करारमेटा क्षेत्र के 13 साल के दीपेश ने कबाड़ से जुगाड़ कर बनाया ड्रोन

खास खबर छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका

बस्तर में बच्चों में हुनर की कमी नही है नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 13 साल के दीपेश ने जुगाड़ से ड्रोन बनाया है. गांव के लोग भी उसके इस कलाकारी को देखकर हैरान है.सभी दीपेश की तारीफ कर रहे है

दीपेश द्वारा निर्मित ड्रोन

कोंडागांव न्यूज़ जिले के ग्राम करारमेटा माध्यमिक शाला के दीपेश ने बताया कि उसने घर के ऊपर से हेलिकाप्टर को उडता देख ठान लिया था कि वह भी ऐसा ही प्लेन बनायेगा, जो आसमान में उडेगा और दीपेश ने घर पर रखी पुरानी रेडियो, पुराने मोबाईल से पार्ट्स निकालकर ड्रोन बना दिया यही नहीं दीपेश ने ड्रोन में कैमरा भी लगा दिया, जिससे छात्र ने अपने मोबाईल में जोड़कर दूर-दूर की फोटो अपने मोबाईल में कैद कर ली और अपने शिक्षक और साथ में पढ़ने वाले स्कूल के बच्चों को दिखाया. उसे देखकर शिक्षक और बच्चे काफी खुश हो गए. दीपेश बड़ा होकर वैज्ञानिक बनना चाहता है दीपेश के हुनर इस बच्चे में देख लोग भी तारीफ करने लगे

अगली खबर – अरविंद केजरीवाल का बयान, कांग्रेस की बढ़ जाएगी टेंशन

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!