छतीसगढ़दंतेवाडा

 वॉटरफॉल में डूबा छात्र, नहाने के दौरान डूब गया, दोस्तों के साथ पहुंचा था धमतरी…

दंतेवाड़ा न्यूज धमाका – इंद्रावती नदी के सातधारा जलप्रपात में नहाने के दौरान नाबालिक डूब गया। नहाते–नहाते नाबालिक गहरे पानी में चला गया। नाबालिक धमतरी से दोस्तो के साथ घूमने पहुंचा था। दोस्तों की सूचना के बाद पुलिस तलाश में जुटी है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

धमतरी का रहने वाला यश कुमार साहू (13) अपने साथियों के साथ बारसूर पहुंचा था। आज गुरुवार की सुबह 7:00 बजे या कर उसके साथी इंद्रावती नदी पर स्थित सातधारा जलप्रपात पर नहाने गए। सभी ने सातधारा जलप्रपात की ओर जाने वाले नाका को खोला और जल प्रपात की तरफ चले गए। सभी मित्र पानी में उतरकर नहाने लगे। इसी दौरान यश गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

हड़बड़ाए दोस्तो ने वहां से निकल कर पास सीआरपीएफ 195 वीं बटालियन में जानकारी दी। इसके बाद सीआरपीएफ के अफसरों ने पुलिस को सूचना दी और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि पानी का बहाव जलप्रपात में कम है पर गहराई ज्यादा है। अभी गोताखोर तलाश में जुटे है। सूचना मिलने पर छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!