जांजगीरछत्तीसगढ

बदमाशों ने घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास असफल रहा,तो पालतू कुत्ते को मौत के घाट उतारा

जांजगीर-चांपा,न्यूज़ धमाका :- जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर डकैती करने का प्रयास किया. मगर घर वालों की सजगता से उनके मंसूबे सफल नहीं हो सके. वहीं जब बदमाशों ने तोड़-फोड़ शुरू की तो आवाज सुनकर कुत्ते ने जब भौकना शुरू किया. जिसके बाद बदमाशों ने घर के पालतू कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया. घटना से परिवार दहशत में है. फिलहाल मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार रात 12 बजे के करीब कुछ अज्ञात बदमाश उनके घर पहुंचे घर में उसकी सास ओर डेढ़ सास खाना खा कर सो रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने खिड़की दरवाजे तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे. घर में उनका पालतू कुत्ता भी था, जिसे बदमाशों ने मार डाला. तोड़-फोड़ की आवाज सुनकर घर की महिलाएं जाग गई और चिल्लाने लगी मगर बदमाश वहां से भागने के बजाय उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे. जिसके बाद महिलाओं ने फोन कर अपने परिजनों और पड़ोसियो को उठाया जिसके बाद परिजन ओर पड़ोसी इकट्ठा होकर पहुंचे तो बदमाश भाग निकले. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 457, 511 के तहत मामला दर्ज किया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!