छतीसगढ़सुकमा

 ड्यूटी पर तैनात जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, दो जवान गंभीर रूप से घायल

BIG BREAKING NEWS: ड्यूटी पर तैनात जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, दो जवान गंभीर रूप से घायल

सुकमा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा जवानों पर नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया. इस फायरिंग में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है

जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में जवान ड्यूटी पर तैनात थे. नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने इस हमले को अंजाम दिया है. इस हमले के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई, और पुलिस ने इलाके को घेर लिया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. फिलहाल, घायल जवानों का जगरगुंडा अस्पताल में इलाज जारी है.

घायल जवानों के नाम करतम देवा और सोढ़ी कन्ना हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, नक्सलियों ने दोनों जवानों से हथियार भी लूट लिए हैं, जिसमें एक AK-47, एक SLR और गोलाबारूद शामिल है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!