
बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के ललितपुर गांव में भालू ने युवक पर हमला किया।युवक लकड़ी लेने के लिए जंगल गया हुआ था कि उसी दरमियान भालू ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया है। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया है। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ लाया गया जहां उसका इलाज जारी है।

