इंदौरमध्यप्रदेश

सब्जियों की मंडियों में आवक बढ़ने के साथ ही कम होने लगे दाम,मसूर, तुवर, मूंग और उड़द की कीमतों में आ रही गिरावट

इंदौर,न्यूज़ धमाका:- इधर, आम की आवक भी बाजारों में बढ़ने से दालों में उपभोक्ता ग्राहकी बेहद कमजोर है। इसके चलते मिलों की दलहन खरीदी में रुचि घट गई है जबकि मंडियों मे दलहन की आवक अच्छी होने से भाव घटाकर बोले जाने लगे हैं। हरी सब्जियों की आवक मंडियों में धीरे-धीरे बढ़ने के साथ ही दाम कम होने लगे हैं। सोमवार को मसूर, तुवर, मूंग और उड़द की कीमतों में गिरावट रही। इंदौर में मसूर घटकर 6625-6650 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई।

वहीं तुवर में भी अपेक्षित ग्राहकी का अभाव रहने से भाव में मंदी आने लगी है। तुवर महाराष्ट्र सफेद घटकर 6200-6300 कर्नाटक नई 6500-6600 निमाड़ी तुवर 5500-6100 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इधर, नए मूंग की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है जबकि डिमांड कम होने से भाव में मंदी जारी रही। बेस्ट मूंग घटकर 6900-7050 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। उड़द में फिलहाल मिलों की लेवाली कम रहने से भाव घटे है। हालांकि व्यापारिक धारणा उड़द में लंबी मंदी की नहीं है। बेस्ट क्वालिटी की उड़द 7200 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसके समर्थन में उड़द दाल ओर मोगर में भी 100-100 रुपये की गिरावट रही। मूंग दाल में भी 100 रुपये टूट गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!