गरियाबंदछत्तीसगढ

गरियाबंद प्रवास पर रहेंगे 29 को सिंहदेव,सुपेबेड़ा में करेंगे स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  टी.एस. सिंहदेव 29 मई रविवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। वे प्रात: 9 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सुपेबेड़ा देवभोग के लिए प्रस्थान कर वहां आमजनों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा सुबह 10.45 बजे गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगे।सिंहदेव सबेरे 11.30 बजे गरियाबंद के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और आमजनों से भेंटकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

तत्पश्चात दोपहर 12.30 से अपरान्ह 2 बजे तक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। भोजन उपरांत अपरान्ह 2.30 बजे से शाम 4 बजे तक पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात वे शाम 4 बजे महासमुंद जिले के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!