छतीसगढ़अंतागढ़

अस्पताल ले जाते समय उफनती नदी के बीच धार में फंस गया वाहन, डायरिया पीड़िता की मौत

अव्यवस्था ने ली जान‌: अस्पताल ले जाते समय उफनती नदी के बीच धार में फंस गया वाहन, डायरिया पीड़िता की मौत

अंतागढ़ न्यूज़ धमाका – अस्पताल पहुंचे में देरी होने की वजह से उल्टी दस्त से पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जयनी पोटाई की रास्ते में ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जयनी पोटाई उल्टी दस्त से पीड़ित थी, उसे इलाज के लिए निजी वाहन से अस्पताल लेजाया जा रहा था। एडानार नदी में पुल नहीं होने की वजह से वाहन नदी के बीच फंस गया। समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई।

पिछले दिनों हुई भारी बारिश से नदी-नालों में जल स्तर बढ़ गया है। वहीं एडानार नदी में पुल नहीं बनने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उल्टी दस्त से पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जयनी बाई को अंतागढ़ अस्पताल लाया जा रहा था, इस बीच एडानार नदी में वाहन फंस गया, जिसे निकालने के लिए ट्रेक्टर बुलाया गया।

जब तक वाहन को नदी से बाहर निकाल पाते पीड़ित जयनी पोटाई की मौत हो चुकी थी। एक ओर सरकार कई महती योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव पुल-पुलिया और सड़कों का निर्माण करा रही है और कईं गांव अभी भी इन सब योजनाओं से अछूते हैं।

अंतागढ़ ब्लाक की बात करें तो एडानार गांव बारिश के दिनों में टापू में तब्दील हो जाता है। आजादी के 77वें साल बाद पुल नहीं बनने की वजह से बारिश में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!