मनेन्द्रगढ़छत्तीसगढ

पति जब कोर्ट के बाहर मिले तो भिड़ गए पत्नी,पति का कॉलर पकड़कर और घंटों भर लड़ते रहे

मनेंद्रगढ़,न्यूज़ धमाका :- मनेंद्रगढ़ कोर्ट के बाहर सोमवार को पति पत्नी का ड्रामा देखने मिला. पिछले कई सालों से अलग रह रहे पति पत्नी जब कोर्ट के बाहर मिले तो भिड़ गए. पति का कॉलर पकड़कर पत्नी बच्चे के भरण पोषण के लिए पैसे मांगने लगी. इस पर पति कहा चुप रहने वाला था.

उसने बच्चे को वापस देने को कहा. इस पर पत्नी और भड़क गई. सड़क पर काफी देर हंगामा करने के बाद दोनों कोतवाली थाने पहुंचे. जहां दोनों का बयान दर्ज किया गया. सड़क पर हुए इस घरेलू ड्रामा का वीडियो पत्नी ने भी बनाया.

जानकारी के मुताबिक सोहन धीर और उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा है. मामला चिरमिरी कोर्ट में विचाराधीन है. पत्नी शशि ने बताया कि “काउंसलिंग के दौरान मजिस्ट्रेट मैडम ने पति पत्नी को साथ रहने के लिए कहा, लेकिन पति सोहन ने ये कहते हुए मना कर दिया कि उसने दूसरी शादी कर ली है और उसका एक बच्चा भी है.

लिहाजा वो उसे अपने साथ नहीं ले जा सकता. इस पर मजिस्ट्रेट मैडम ने हर महीने 1000 रुपये बच्चे के भरण पोषण के लिए देने को कहा फिर भी पति पैसे नहीं दे रहा है. सात साल से पति ने छोड़ दिया है. बच्चे को मैं ही पाल रही हूं.

कोतवाली थाने में पहुंचे पति ने बताया ” कोर्ट के बाहर मुझसे झगड़ा करने लगी. मेरे कपड़े फाड़ दी. चिरमिरी कोर्ट में केस करके जो भी दहेज का सामान था उसे वापस ले गई है. बच्चे के भरण पोषण के लिए केस की है. मुझसे पैसे मांग रही है. कोर्ट में केस चल रहा है. इसका फैसला कोर्ट ही करेगी. “

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!