देश

अय्युब पटेल से पीएम मोदी ने जब बेटी आलिया से बात करना चाहा तो वह भावुक होकर पीएम ने पूछा कि डॉक्टर बनने की बात तुम्हारे दिमाग में कैसे आई इस पर आलिया ने कहा कि पापा की परेशानी देखकर डॉक्टर बनने का विचार आया

देश,न्यूज़ धमाका:- नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्कर्ष समारोह के जरिए गुजरात के भरूच के लोगों से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी भावुक भी हो गए। दरअसल, पीएम मोदी योचना के लाभार्थी अय्युब पटेल से बात कर रहे थे। अय्युब ने अपनी बेटियों और उनकी पढ़ाई के बारे में बताया। अय्युब ने बताया कि उनकी एक बेटी डॉक्टर बनना चाहती है। पीएम ने जब बेटी आलिया से बात करना चाहा तो वह भावुक हो गई।

पीएम ने पूछा कि डॉक्टर बनने की बात तुम्हारे दिमाग में कैसे आई। इस पर आलिया ने कहा कि पापा की परेशानी देखकर डॉक्टर बनने का विचार आया। अय्युब के आंख में सऊदी अरब में गलत ड्राप डालने से सिर्फ 5 फीसदी रोशनी बची है। यह कहते हुए आलिया रोने लगे। पीएम भी कुछ पल के लिए भावुक हो गए। उन्होंने अय्युब और उनकी बेटियों की तारीफ की और यह भी कहा कि बेटियों के सपने पूरे करने में कुछ मदद चाहिए तो वह सीदे पीएम को बता सकते हैं। नीचे देखिए वीडियो।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

इस मौके पर पीएम ने कहा, ये उत्कर्ष समारोह इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार ईमानदारी से, एक संकल्प लेकर लाभार्थी तक पहुंचती है, तो कितने सार्थक परिणाम मिलते हैं। मैं भरूच जिला प्रशासन को, गुजरात सरकार को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी 4 योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन के लिए बधाई देता हूं।

अक्सर जानकारी के अभाव में अनेक लोग योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। कभी-कभी योजनाओं कागज पर रह जाती हैं। लेकिन जब इरादा साफ हो, नीति साफ हो, नेकी से काम करने का इरादा हो, सबका साथ-सबका विकास की भावना हो, तो इससे नतीजे भी मिलते हैं। दिल्ली से देश की सेवा करते हुए मुझे 8 साल पूरे हो रहे हैं। ये 8 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे। आज जो कुछ भी मैं कर पा रहा हूं, वो मैंने आपके बीच ही सीखा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!