विदेश

सेरेब्रिल एन्यूरिज्म बीमारी से जूझ रहे,शी जिनपिंग,दिमाग कि बीमारी होने के कारण और क्या होते हैं इसके लक्षण

चीन,न्यूज़ धमाका:- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंगसेरेब्रल एन्यूरिज्म से पीड़ित हैं। जिसके कारण उन्हें 2021 में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिनपिंग जिस बीमारी से पीड़ित हैं, वह खतरनाक और जानलेवा है। राष्ट्रपति ने सर्जरी के बजाय पारंपरिक चीनी दवाओं का विकल्प चुना है, जो रक्त वाहिकाओं को नरम करती हैं और एन्यूरिज्म को सिकोड़ती हैं।

सेरेब्रल एन्यूरिज्म क्या है?

सेरेब्रल या इंट्राक्रैनील एन्यूरिज्म मस्तिष्क की एक खतरनाक बीमारी है। यह बीमारी दिमाग के किसी भी हिस्से में हो सकती है। कोई भी उम्र का व्यक्ति इसकी चपेट में आ सकता है। हालांकि 50 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को ये बीमारी अधिक प्रभावित करती है। इस बीमारी में स्ट्रोक, कोमा या मृत्यु भी हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर, नसों का कमजोर होना, संक्रमण, चोट और ट्यूमर से संक्रमित मरीजों में यह बीमारी होने की आशंका अधिक होती है।

रिपोर्ट कैसे सामने आई

मार्च 2019 की शुरुआत में शी जिनपिंग इटली यात्रा पर थे। जहां उनकी चाल असामान्य रूप से लंगड़ा कर देखी हई थी। उसी दौरे के दौरान फ्रांस में भी जिनपिंग को बैठने के लिए सपोर्ट लेते हुए देखा गया था। इसी तरह अक्टूबर 2020 में शेनझेन में एक संबोधन के दौरान उनके पहुंचने में देरी, धीमी गति से भाषण और लगातार खांसी ने उनके बीमार स्वास्थ्य के बारे में अटकलें लगाईं थी।

आर्थिक संकट से जूझ रहा चीन

शी जिनपिंग के बीमार होने की खबरें ऐसे समय पर आई है। जब कोविड वायरस के कारण चीन की अर्थव्यवस्था संकट में है। यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है। वहीं जीरो कोरोना पॉलिसी के कारण चीन में तेल और गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। इधर जिनपिंग राष्ट्रपति के तौर पर तीसरे कार्यकाल की तैयारी कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!