गरियाबंदछत्तीसगढ

मालगांव में समाजसेवी युवाओं ने विशाल रक्तदान त्योहार (शिविर) का किया आयोजन

न्यूज़ धमाका :-मंगलवार को गरियाबंद जिले के ग्राम मालगांव में समाजसेवी युवाओं ने विशाल रक्तदान त्योहार (शिविर) का आयोजन किया। शिविर में आसपास के जागरूक और समाजसेवी युवाओं के साथ ही महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें 82 रक्तवीरों ने रक्तदान कर ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया। इसमें लगभग 50 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया है।

ज्ञात हो कि जिले में रक्तदान को लेकर कई इंटरनेट मीडिया ग्रुप बनाए गए हैं। इसमें से ही ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय ब्लड डोनर ग्रुप के समासेवी युवाओं द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर के माध्यम से गरियाबंद जिला हास्पिटल ब्लड बैंक व आशीर्वाद ब्लड बैंक रायपुर को संयुक्त रूप से रक्तदान किया गया।

इस रक्तदान का मुख्य उद्देश्य यह है कि इसके माध्यम से गरियाबंद, रायपुर व छत्तीसगढ़ में कहीं भी हमारे परिचित व संपर्क के लोग जिसे ब्लड की जरूरत होगा उसे समय पर खून उपलब्ध कराया जा सके। इसके पहले रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए ग्रामीण समाजसेवी युवाओं द्वारा अंचल के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। इसका असर रक्तदान त्योहार में देखने को मिला।

रक्तदान के लिए डरने और हिचकिचाने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने भी बिना डरे रक्तदान किया। इसमें पहली बार ब्लड डोनेट करने वालों में रूपेंद्र चंद्राकार, सुखनलाल निषाद, रेखराज देवांगन, प्रभात ध्रुव ने बताया कि हम पहली बार रक्तदान किए। मन में थोड़ी घबराहट थी लेकिन ब्लड डोनेट करने के बाद हमें अच्छा लगा और जब भी किसी को ब्लड की जरूरत पड़े तो हम जरूर ब्लड डोनेट करेंगे।

उनके इस कार्य की लोगों ने प्रशंसा की है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास पारख, योगेंद्र चंद्राकर, भीम निषाद, मनीष ध्रुव, अंकित भंडारी, दौलत मंडावी, भूपेंद्र ध्रुव, छत्रपाल ध्रुव, मीत कुमार विश्वकर्मा, दिनेश ध्रुव, रूपेंद्र चंद्राकर, झनक सिन्हा, दुर्गेश यादव, चितेश निषाद सहित अन्य ग्रामीण युवाओं का सहयोग रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!