जगदलपुरछत्तीसगढ

इन्द्रावती नदी पार करते समय अचानक जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच में फंसा ग्रामीण

जगदलपुर न्यूज़ इंद्रावती नदी के कुंभली डैम में फंसे ग्रामीण को SDRF की टीम ने रविवार शाम रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। ग्रामीण जिस जगह फंसा था, वहां चट्‌टान होने के चलते नाव पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। इसके लिए SDRF की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जगदलपुर के करपावंड इलाके का रहने वाला चैतूराम कश्यप (52) अपने रिश्तेदारों के घर कुंभली आया हुआ था। इस बीच वह दोपहर में घूमने के लिए साइकिल से निकला।इंद्रावती नदी पर बने डैम के ऊपर पानी बह रहा था। डैम पार करते समय अचानक नदी का जल स्तर और बढ़ गया। इसके चलते ग्रामीण साइकिल सहित पानी के तेज बहाव में बह कर नदी के बीच स्थित चट्टान में फंस गया कुछ देर बाद इलाके के ग्रामीण नदी की तरफ आए थे। जिनकी नजर चट्टान पर बैठे ग्रामीण पर पड़ी, तो उन्होंने फौरन इसकी सूचना बड़ाजी थाना के जवानों को दी। जिसके बाद थाना के जवान सहित SDRF का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। वहीं घंटों मशक्कत करने के बाद ग्रामीण को बाहर निकाला गया फ़िलहाल ग्रामीण की सतही अभी ठीक है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!