दंतेवाडाछत्तीसगढ

ग्रामीणों ने जान-जोखिम में डालकर पेड़ के तने से बनाया रास्ता

दंतेवाड़ा,न्यूज़ धमाका :- प्रदेशभर में लगातार बारिश अपना कहर बरपा रही है। इसी लगातार बारिश से दंतेवाड़ा जिले के अंदरूनी हिस्से टापू में तब्दील हो गए हैं। हालात कुछ ऐसे हैं कि, नीलावाया गांव में नक्सलियों ने नदी का पुल पहले ही तोड़ दिया है। अब बरसात आते ही ग्रामीणों ने टूटे पुल को पार करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर पेड़ के तने से आवागमन का रास्ता बना लिया है।

दरअसल, ग्रामीण नीलावाया के पास गोलानाले में जुगाड़ का पुल बनाकर रोजमर्रा के सामान और बीमार ग्रामीणों को अस्पताल पहुँचाने के लिए पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं। नक्सलियों की करतूत का ग्रामीण खामियाजा भुगत रहे हैं। नक्सलियों ने पुल तोड़ दिया जिसके चलते ही ग्रामीणों को लकड़ी के पुल पर आना-जाना करना पड़ता है।

ऐसा करने में ग्रामीणों की जान का जोखिम भी बना रहता है, लेकिन खाने के लिए सामान और बीमारों को अस्पताल ले जाने से लेकर दवाइयां लेने जाने को इन्हें इसी तरह जाना पड़ता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!