नई दिल्लीदेश

विडियो : कराची के योगमाता मंदिर में तोड़फोड़

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// पाकिस्तान में एक बार फिर मंदिर में तोड़फोड़ की शर्मनाक खबर सामने आई है। कराची के योगमाता मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया है। बता दें कि ये बीते 22 महीने के अंदर पाक में हिंदू मंदिरों पर हमले की 9वीं घटना है। इससे पहले हाल ही में एक गणेश मंदिर में तोड़फोड़ का वीडियो सामने आया था

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ चरमपंथियों ने पाकिस्तान के कराची स्थित नरियन पोरा हिंदू मंदिर पर हमला किया। जहां कट्टरपंथियों ने मां दुर्गा के मंदिर में तोड़फोड़ की और साथ ही मां दुर्गा की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। इस मामले के सामने आने के बाद भारतीय नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विदेश मंत्री से इस मुद्दे को उठाने की मांग भी की है।

मंदिर में हुई तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पाकिस्तान पत्रकार ने ट्वीट करते हुए कहा कि पिछले 22 महीनों में हिंदू मंदिरों पर यह 9वां बड़ा हमला है। मिली जानकारी के अनुसार, कराची में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोप में सोमवार को एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया गया। आरोपी ने शाम को पहले कराची के रणछोड़ लाइन इलाके में एक हिंदू मंदिर में एंट्री की और फिर एक एक मूर्ति को हथौड़े से क्षतिग्रस्त कर दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!