बिलासपुरछत्तीसगढ

पीएम आवास दिलाने के नाम पर लोगो से 4 लाख की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा PM आवास में दो मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने नगर निगम के अधिकारियों तक खुद की पहुंच बताई और चार लाख रुपए हड़प लिए। छह माह तक चक्कर काटने के बाद भी मकान हीं मिला तो लोग थाने पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि चांटीडीह में रहने वाले प्रमोद दुबे और उसका भाई शिवबोध दुबे एक साथ किराए के मकान में रहते थे। तोरवा निवासी पवन पटेल उनका पूर्व परिचित है। उन्हें मकान की जरूरत थी। तब पवन ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लोगों को मकान दिलवाया है। उन्हें भी दिला देगा। उसकी नगर निगम में अफसरों से जान-पहचान है और रुपए खर्च करने पर मकान मिल जाएगा।

ALSO READ : नशे में धुत्त असामाजिक तत्वों ने सरेआम आरक्षक को पिटा

प्रमोद इसके लिए तैयार हो गया। एक अप्रैल 2021 को उसने पवन से दो मकान के लिए चार लाख रुपए में सौदा तय किया और एग्रीमेंट भी करा लिया। इसके साथ ही उसने रुपए भी दे दिए। लेकिन, बाद में न तो उसे मकान मिला और न ही पवन ने उसे रुपए लौटाए।

तब उसने थाने में केस दर्ज करा दी। FIR दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी पवन की तलाश कर रही थी। लेकिन, वह फरार था। शुक्रवार की शाम पुलिस ने तोरवा में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चार लाख रुपए को जुआ-सट्‌टा खेल कर हारने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पवन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!