उत्तर प्रदेशदेश

UP : पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान जारी

उत्तर प्रदेश न्यूज़ धमाका /// 10 फरवरी से मतदान की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा भी शामिल हैं। मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।

पहले चरण में 623 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, इनमें 73 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा 9 मंत्री इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में कुल 2.27 करोड़ मतदाता हैं। जिसें 1.27 करोड़ पुरुष और महिलाएं 1 करोड़ शामिल हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की इन 58 सीटों पर हो रहा मतदान (सुबह 9 बजे तक कुल औसतन मतदान 7.93 फीसदी) जिले- मुजफ्फरनगर- 6, शामली- 3, मेरठ- 7, बागपत- 3, गाजियाबाद- 5, हापुड़- 3, गौतमबुद्ध नगर- 3, बुलंदशहर- 7, अलीगढ़- 7, मथुरा- 5 और आगरा- 9 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!