
रायपुर न्यूज धमाका – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस महत्वपूर्ण प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सभी तैयारियों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए।
मुख्य कार्यक्रम:
- नया रायपुर में बनने वाले नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के कैंपस और फॉरेंसिक लैब का भूमिपूजन।
- प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।
- नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में स्थित बीएसएफ कैंप का दौरा और जवानों से सीधा संवाद।
मिनट टू मिनट कार्यक्रम:
पहला दिन – 22 जून 2025 (रविवार)
- 🕐 1:40 PM – रायपुर एयरपोर्ट आगमन
- 🕑 2:00 PM – NFSU कैंपस और फॉरेंसिक लैब का भूमिपूजन (सेक्टर-2, नया रायपुर)
- 🕒 3:15–4:15 PM – NFSU/CFSL से जुड़े कार्यक्रम
- 🕓 4:20–6:20 PM – प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक
- 🕕 6:50–7:50 PM – सुरक्षा परिदृश्य पर समीक्षा बैठक
- होटल मेफेयर में रात्रिभोज व विश्राम
दूसरा दिन – 23 जून 2025 (सोमवार)
- 🕚 11:00 AM – नारायणपुर के लिए BSF हेलिकॉप्टर से रवाना
- 🕛 12:15 PM – इरकभट्टी स्थित BSF कैंप पहुंचेंगे
- 🕐 1:00 PM – नेल्लानार गांव में ग्रामीणों से संवाद
- 🕜 2:20–3:20 PM – सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात
- 🕓 4:30 PM – रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना
बैठक में रहे ये प्रमुख अधिकारी शामिल:
गृह मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरुण देव गौतम, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी।


