छतीसगढ़कांकेर

खेत से लौट रही दो महिलाएं नदी में बही, एक की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

कांकेर न्यूज़ धमाका -. जिले के खंडी नदी के तेज बहाव में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, खेत से लौटने के दौरान दो महिला नदी के तेज बहाव में बह गई थी, जिसमें एक महिला ने तैरकर अपनी जान बचा ली. एक की मौत हो गई. मृत महिला का शव कांकेर से गए गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला. पूरा मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम संबलपुर के ग्राम गोड़रीपारा निवासी अनंदराई पटेल (40) व एक अन्य महिला
अपने खेत से काम कर लौटते वक्त रास्ते में पड़ने वाले खंडी नदी पार कर रही थी. नदी का बहाव तेज था, जिसमें दोनों महिलाएं बहने लगी, जिसमें एक अन्य महिला ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई. वहीं अनंदराई पटेल तेज बहाव में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई. महिला की डूबने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन रात होने के कारण महिला का रेस्क्यू नहीं किया जा सका.

कांकेर से पहुंचे गोताखोर, 100 मीटर दूर मिला शव

रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका. रेस्क्यू के लिए कांकेर से गोताखोरों की टीम बुलाई गई, जिसने घटना से 100 मीटर दूर पड़े महिला के शव को ढूंढ निकाला. शव का पंचनामा कर पुलिस ने पीएम के लिए भेजा है. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!