छतीसगढ़अंबिकापुर

मृत व्यक्ति के नाम से निकाले लाखों रुपए, शिकायत के पांच साल बाद एक आरोपी गिरफ्तार

Arrested accused

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक मृत व्यक्ति के नाम से फर्जी तरीके से केसीसी लोन लिया गया। मृतक के नाम से आरोपी ने 2 लाख 18 हजार रुपए फर्जी तरीके से निकाला था। अब पांच साल बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला लखनपुर जिले के खुटिया थाना क्षेत्र का है। जानकरी के मुताबिक  रामचरण की मौत 2008 में हो चुकी थी, लेकिन उसके नाम पर अज्ञात आरोपियों ने लाखों रुपये का फर्जी लोन निकाला था। मृतक के पुत्र की शिकायत के बाद पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई। 

5 साल बाद पुलिस ने की कार्यवाही 

बैंक घोटाले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पुत्र ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की। लेकिन हैरान करने वाली बात है कि, शिकायत के 5 साल बाद इस मामले में कार्रवाई की गई है। अब तक पुलिस के हाथ एक आरोपी लगा है।

धमतरी पुलिस ने किया चोरी का बड़ा खुलासा 

वहीं शनिवार 27 जुलाई को धमतरी जिले में पुलिस ने बड़ी चोरी का खुलासा किया। आरोपियों ने सूने मकानों का शटर काटकर लाखों की ज्वेलरी और कैश ले उड़ाए थे। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों समेत सोने-चांदी के जेवरात, एक इलेक्ट्रानिक कटर मशीन, 2 नग मोटर सायकल और लाखों के गहने जब्त किए हैं। 

बता दें कि, 6 जुलाई की रात 8 बजे पीड़ित राजेश कुमार साहू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने मकान में ताला लगाकर गृह ग्राम गोबरा नवापारा (बगदेहीपारा) गया हुआ था। दूसरे दिन जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि, उसके घर में लगे मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जब वह घर के अंदर गया तो घर का दरवाजा और आलमारी खुली थी। वहीं आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और कैश समेत 8 लाख का सामान गायब था। जिसके बाद उसने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई। 

तीनों आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल 

इसी बीच मूखबीर सूचना पर पुलिस ने सागर निर्मलकर, सूरज साहू, आशीष देवांगन को पकड़कर उनसे पूछताछ की। जिसके बाद उन्होंने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। साथ ही आरोपियों के पास से ज्वेलरी भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!