छतीसगढ़सक्ती

पुलिस बनकर पिकअप चालक से अवैध वसूली करने वाले पकड़ाए: एक आरक्षक सहित दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

सक्ती न्यूज धमाका – जिले मे पिकअप चालक से अवैध वसूली करने वाले एक आरक्षक सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्सटॉर्शन सहित अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही की है। गिरफ्तार पुलिस आरक्षक रजनीश लहरे, बिलासपुर जिले की पुलिस लाइन में पदस्थ है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, बलौदाबाजार जिले का रहने वाला जीवन साहू ड्राइवर है। उसने बताया कि वह बलौदाबाजार से रायगढ़ पिकअप वाहन से सब्जी छोड़ने जा रहा था। वह पुटीडीह नाला के पास पहुंचा था कि एक कार चालक ने पुलिस सायरन बजाते हुए पिकअप वाहन को रुकवाया। उसके बाद कार के ड्राइवर ने आकर गाड़ी में बैठे उसके साहब को पेपर दिखाने को कहा, तब उसने पेपर लेकर कार में बैठे व्यक्ति को दिखाया। कार में बैठे युवक ने गाड़ी की एंट्री नही हुई है कहते हुए डरा धमका कर उससे 1 हजार रुपये ले लिया। इसके बाद वे लोग आगे निकल गए। कुछ देर बाद सपोस की तरफ से डभरा पुलिस पेट्रोलिंग करते हुए आई, जिन्हें घटना की पूरी जानकारी देने पर कार का पीछा किया गया तो माण्ड नदी में कार खड़ी थी, जहां आरोपियों द्वारा अन्य पिकअप वाहन से भी वसूली की जा रही थी। जिसके बाद डभरा पुलिस ने बिलासपुर लाइन मे पदस्थ आरक्षक रजनीश लहरे और उसके साथ विक्की उर्फ छोटू दास को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो को भी जप्त किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!