बलरामपुरछत्तीसगढ

गाली गलौज से परेशान ससुर ने दामाद को उतारा मौत के घाट

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// एक ससुर ने दामाद के गाली गलौज से परेशान होकर उसे मौत के घाट उतार दिया, और पुलिस को गुमराह करने के लिए अपनी बेटी के साथ मिलकर लाश को नदी के किनारे फेंक दिया हत्या का यह पूरा मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है जहां 2 दिन पहले गलफुला नदी के किनारे पुलिस को दीपक टोप्पो नाम के एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई थी।

जांच में पता चला कि मृतक दीपक के गाली गलौज से परेशान होकर उसके अपने ससुर शिवप्रसाद लकड़ा ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई और फिर रात में साक्ष्य छुपाने के लिए बेटी सरिता लकड़ा के साथ मिलकर शव को नदी के किनारे फेंक दिया। घटना स्थल पर मिले साक्ष्य और शरीर पर मिले चोट के निशान के आधार पर पुलिस को पहले ही आशंका थी कि किसी ने हत्या करके शव को फेंक दिया है।

और इसी तथ्य के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की…. बहरहाल हत्या के इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 302 ,201, 34 के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!