छतीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर में फिर पकड़ी गई हेरोईन, तीन युवक गिरफ्तार

रायपुर में पुलिस ने तीन आरोपियों के पास से  6.30 ग्राम हेरोईन जब्त किया है

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को तेलीबांधा थाना पुलिस ने काशीनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 6.30 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), 3 मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नकदी जब्त की गई। जब्त माल की कुल कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये आंकी गई है।

कैसे हुई कार्रवाई

  • एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि तेलीबांधा क्षेत्र के काशीनगर स्थित मुक्ति धाम के पास तीन युवक हेरोईन की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।
  • ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर आरोपियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी की।
  • तलाशी में उनके पास से हेरोईन बरामद हुई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अर्पित लाल मरकाम (31 वर्ष), निवासी बूढ़ापारा, थाना कोतवाली, रायपुर।
  2. मनीष राजपाल (24 वर्ष), निवासी अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर।
  3. नयन भाटिया (19 वर्ष), निवासी कटोरा तालाब गली नंबर 2, थाना सिविल लाइन, रायपुर।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 516/25 धारा 21(बी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!