छतीसगढ़रायपुर

रेप और छेड़छाड़ के झूठे मामलें में फसाने की देते थे धमकी, गिरोह के दो महिला समेत तीन पुरुष गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में एक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। जहां महिलाएं लोगों को किसी बहाने से घर बुलाते थी। फिर उससे पैसों की डिमांड करते थी और धमकी देती कि अगर पैसा नहीं दोगे तो 376 या छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराएंगे। जिसके बाद एक युवक खुद को पुलिस बताता और पैसा नहीं देने पर जेल भेजने की बात कहता। इस गिरोह में 5 लोग शामिल है। पुलिस ने दो महिला और तीन पुरुष को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला आमानाका थाने का है।

जानकारी अनुसार, महिलाएं पहले वाई-फाई लगाने के नाम पर लोगों को घर बुलाते थी। जिसके बाद उस व्यक्ति से पैसे की डिमांड करती, नहीं दिए जानें पर 376 धारा या छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने की धमकी देते थी। जिसके बाद अन्य तीन लोग मौके पर आकर एक्सटॉर्शन के खेल में शामिल हो जाते थे। इसमें से एक खुद को पुलिस बताता था। ये कहता था कि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको जेल भेज दिया जाएगा।

मामलें में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के खिलाफ थानें में डकैती और एक्सटॉर्शन, मारपीट की धारा लगाई गई है। एक और मामलें में एक व्यक्ति को किसी बहाने से बहला फुसलाकर क्यूआर कोड से पैसा लेते थे। जांच में यहीं से पुलिस को क्लू मिला था। आशंका है कि ऐसे कई अन्य मामले हैं, जिसको इन्होंने अंजाम दिया है। पुलिस आगे और बड़े खुलासे कर सकती है। पांचों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!