छतीसगढ़बालोद

स्कूल से घर जा रहे स्कूटी सवार छात्रों को अज्ञात हाइवा ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

स्कूल से घर जा रहे स्कूटी सवार छात्रों को अज्ञात हाइवा ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बालोद न्यूज धमाका – जिले के सनौद थाना क्षेत्र में एक अज्ञात हाइवा ने अरमरीकला स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में 10वीं कक्षा के एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसके साथ पीछे बैठा 8वीं का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान 16 वर्षीय उज्ज्वल कुमार साहू (कक्षा 10वीं) के रूप में हुई है, जो सनौद गांव का रहने वाला था। वहीं, घायल छात्र खेमेन्द्र कतलाम (कक्षा 8वीं) है, जो बोहारा गांव का निवासी है। यह हादसा काली मंदिर के पास हुआ, जब स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों छात्र स्कूटी से घर लौट रहे थे।

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों छात्रों के घरों में शोक का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!