छतीसगढ़रायगढ़

करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत : वन विभाग में मचा हड़कंप, जांच जारी 

Three elephants died due to electrocution

रायगढ़ न्यूज धमाका –  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में तीन हाथियों की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कंपार्टमेंट 856 पीएफ की है। यहां 11 केवी के बिजली तार के चपेट में आने से मृत हाथियों में एक नर हाथी, एक युवा हाथी और एक बच्चा शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मृत हाथियों का पीएम करने के बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में 40 से 50 हाथी विचरण कर रहे हैं। इधर मामले में डीएफओ स्टाइलो मंडावी का कहना है कि, करंट की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत हुई है। उनका कहना है कि डॉ. हाथियों की पीएम कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह उइता है कि, 11केवी का तार इतना नीचे कैसे आया जिससे हाथी उसकी चपेट में आ गए। क्या बिजली विभाग को तार के इतने नीचे से गुजरने की कोई खबर नहीं थी।

रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में घूम रहे लगभग डेढ़ सौ हाथी

उधर, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया के गांव के पास हाथियों का एक बड़ा दल पहुंच गया है। रायगढ़ वन मंडल में फसलों को हाथियों का यह दल लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। रात होते ही किसानों के खेतों तक पहुंचकर हाथियों का दल खेतों में खड़ी फसलों को रौंद रहे हैं। घरघोडा रेंज के किसान हाथियों से ज्यादा परेशान हैं। वहीं 78 हाथियों का दल रायगढ़ वन मंडल में विचरण कर रहा है। 80 हाथियों का दल धरमजयगढ़ वन मंडल में विचरण कर रहा है। हालांकि हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग गांव-गांव में मुनादी करा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!