छतीसगढ़रायपुर

राजधानी में सेंट्रल आईबी अफसर के घर चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवरात और नगदी पार

राजधानी में सेंट्रल आईबी अफसर के घर चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवरात और नगदी पार

 रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर के वॉलफोर्ट कॉलोनी में एक हाई प्रोफाइल चोरी का मामला सामने आया है. सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया और लाखों के सोना-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए. चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, आईबी अधिकारी अपने परिवार के साथ दिल्ली गए थे, इसी दौरान चोर सुने मकान में घुसे, अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये की नगदी चुरा ली. बताया जा रहा है चोरों ने कुल साढ़े 4 लाख रुपये की चोरी की है. घटना की जानकारी मिलते ही मुजगहन थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक और क्राइम टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!