दुर्गछत्तीसगढ

दुर्ग निगम क्षेत्र में पानी सप्लाई में आई बड़ी गडबडी चार वार्डों में पानी पहुचा नहीं

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :-रविवार सुबह दुर्ग निगम क्षेत्र के चार वार्डों में पानी सप्लाई नहीं हो पाई। जिन वार्डों में पानी सप्लाई नहीं हो पाई उसमें वार्ड क्रमांक-5,7,8 और 32 शामिल है। सप्लाई प्रभावित होने का कारण बिजली कंपनी की ट्रांसफार्मर में खराबी आना बताया गया है। निगम प्रशासन द्वारा प्रभावित वार्डों में टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई कर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया गया।

निगम के नलघर के सामने स्थित बिजली कंपनी के एक ट्रांसफार्मर में शनिवार शाम तकनीकी खराबी आ हई। ट्रांसफार्मर में सुधार कार्य के लिए बिजली कंपनी के कर्मचारी आए भी थे लेकिन वे सुधार कार्य किए बिना ही लौट गए। रविवार सुबह निगम अधिकारियों ने निगम आयुक्त हरेश मंडावी को इसकी जानकारी दी।

इस पर आयुक्त ने प्रभावित वार्डों में टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। निगम के जलगृह विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दुर्ग के वार्ड क्रमांक-5,7,8 और 32 के कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई सुबह पाली में बाधित रहा। देर शाम तक ट्रांसफार्मर में सुधार कार्य पूरा कर लिया गया। निगम प्रशासन ने प्रभावित वार्डों में द्वितीय पाली में शाम से समय जलप्रदाय किए जाने की बात कही है।

जिला अस्पताल की टंकी को टैंकर से भरा

ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने की वजह से जिला अस्पताल में भी पानी सप्लाई प्रभावित रहा। जलगृह विभाग के निरीक्षक नारायण ठाकुर ने बताया कि जिला अस्पताल की पानी टंकी को टैंकर के माध्यम से भरा गया।

वहीं निगम के कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय ने बताया कि सुबह कुछ वार्डों में पानी सप्लाई प्रभावित होने की जानकारी मिलने पर निगम के मैदानी अमले को टैंकरों के माध्यम से पानी मुहैया करवाने निर्देशित किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!