छतीसगढ़सारंगगढ

जनपद पंचायत में इंटरनेट की सुविधा नहीं : सरकारी काम हो रहे ठप, ग्रामीण परेशान 

Janpad Panchayat Baramkela

सारंगढ़ न्यूज धमाका – सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत बरमकेला के कार्यालय में इंटरनेट  की सुविधा नहीं है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इंटरनेट  नही होने से सरकारी काम ठप हो गया है। ऐसे में ग्रामीण अंचलों से आए लोगों को दिन भर शासकीय काम के लिए रुकना पड़ता है। इसी वजह से लोगों का समय बर्बाद होता हैं। एक इतना बडे कार्यालय  में इंटरनेट की सुविधा नहीं होना काफ़ी लाजमी है। 

जनपद में पदस्थ ऑपरेटरों ने अपने ही मोबाइल के नेट से कम्प्यूटर  में जोड़कर काम चला रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारी को ध्यान देना चाहिए। नए नवेली जनपद सीईओ अजय पटेल का यहाँ आना तक़रीबन 24 दिन हो गया है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। अब जिम्मेदार अधिकारियों कि लापरवाही का खामियाजा आमजनों को भुगतना पड़ रहा है। 

छुट्टी के दिन भी काम करने को मजबूर कर्मचारी

अब तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आ रहा है इसके लिए निर्वाचन आयोग पूरी तैयारी में है। जनपद बरमकेला में चुनाव का कार्य रुक-रुक किया जा रहा है। कर्मचारी भी छुट्टी के दिन और अधिक समय तक कार्य करने को मजबूर हैं। इस समस्या का हल कब तक होगा। इस तरह की समस्या का हल ठन्डे बस्ते में डालकर अनसुना किया जाएगा। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!