
कांकेर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में गुरुवार को नेशनल हाईवे-30 पर लखनपुरी के पास बाइक सवार युवक तेज रफ़्तार में ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन सड़क की दूसरी तरफ सामने से आ रही यात्री बस से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बस के आगे के हिस्से में बुरी तरह घुस गई. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना में बस का शीशा और आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.



