गुजरात

गुजरात की महिला को लग चुके थे दोनों टीके, विदेश नहीं गई, फिर भी हुई ओमिक्रोन पॉजिटिव

गुजरात न्यूज़ धमाका // देश-दुनिया में ओमिक्रोन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर गुजरात से आ रही है। यहां एक ऐसी महिला में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन पाया गया है, जिसको वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी और महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। यानी महिला अपने शहर छोड़कर किसी ऐसे देश नहीं गई, जहां ओमिक्रोन फैल चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं देश में ओमिक्रोन के और भी मरीजों हों और किसी को पता भी न हो। इसके बाद टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। इस बीच भारत में ओमिक्रोन महामारी के कुल मरीजों की संख्या 87 पहुंच गई है। गुरुवार को COVID-19 के ओमिक्रोन वैरियंट के 14 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस, मुबंई में धारा 144

सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र में है जहां अब तक 32 केस सामने आ चुके हैं। मुंबई में धारा 144 लगा दी गई है। यानि न्यू ईयर का जश्न फीका पड़ सकता है। साथ ही लोगों को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में 130 संदिग्ध लापता

वहीं चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश के हैरान करने वाली खबर है। मुरादाबाद में 130 ऐसे लोग लापता हैं, जिनमें Omicron वारयस हो सकता है। मुरादाबाद सीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव के अनुसार, बीते दिनों मुरादाबाद में 519 लोग विदेश से आए हैं। इनमें से 130 के पते और मोबाइल नंबर गलत निकलते हैं। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट Omicron 77 देशों में फैल चुका है, ऐसे में इन लोगों में संक्रमण की आशंका है। यूपी में अगले साल होने वाले विधासनभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो चुका है। भारी भीड़ के साथ रैलियां की जा रही हैं। ऐसे में कभी भी Omicron कम फूट सकता है।

ओमिक्रोन से सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में हैं। इस बीच, 15 दिसंबर 2021 बुधवार से यहां सभी स्कूल खोलने का फैसला किया गया है। बीएमसी के आदेश के मुताबिक, पहली से सातवीं से सभी निजी और सरकार स्कूल खोल दिए गए हैं और दावा किया गया है कि यहां कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है।

इससे पहले, 14 दिसंबर 2021, मंगववार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी में चार नए ओमाइक्रोन मामलों का पता चला है, कुल मामलों की संख्या 6 हो गई है। 6 मामलों में से 1 मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में 35 कोविड पॉजिटिव मरीज और 3 संदिग्ध एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं।

इससे पहले ब्रिटेन से खबर आई कि यहां ओमिक्रोन से एक मरीज की मौत हो गई है। खुद पीएम बोरिस जॉनसन ने इसकी पुष्टि की। कोरोना के नए वैरिएंट की यह दुनिया में पहली मौत है। वहीं भारत ये अच्छी खबर यह है कि अब मरीज ठीक भी होने लगे हैं। महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के करीब 17 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल दे गई है। यानि ओमिक्रोन पहले के वैरिएंट की तरह जानलेवा नहीं है। इसे कोरोना महामारी के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

जानिए भारत के किस राज्य में कितने मरीज

  1. महाराष्ट्र: 32
  2. राजस्थान: 17
  3. दिल्ली: 10
  4. गुजरात: 5
  5. कर्नाटक: 8
  1. केरल: 5
  2. तेलंगाना : 6
  3. चंडीगढ़: 1
  4. आंध्र प्रदेश: 1
  5. तमिलनाडु: 1
  6. पश्चिम बंगाल:

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!