मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ डीएसपी की शादी के दाे वीडियाे हुए वायरल, पहले में साइकिल से दुल्हन ले जाते दिखाई दिए, दूसरे वीडियाे में लग्जरी कार में विदाई होते दिखे

टीकमगढ़ न्यूज़ धमाका // इंटरनेट मीडिया पर डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारी संताेष पटेल की शादी का वीडियाे तेजी से वायरल हाे रहा है। इस वीडियाे में वह अपनी दुल्हन काे साइकिल पर बैठाकर विदा कराकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियाे के बाद एक दूसरा वीडियाे भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी दुल्हन काे लग्जरी आडी कार में विदा कराकर ले जाते दिख रहे हैं। नईदुनिया इन वीडियाे की पुष्टि नहीं करता है।

डीएसपी संताेष पटेल ग्राम देवगांव तहसील अजयगढ़ में बड़े का पुरवा के रहने वाले हैं। वे वर्ष 2018 बैच के डायरेक्ट डीएसपी हैं। पिता जानकी प्रसाद कारीगरी का काम करते थे। वर्तमान में संताेष पटेल प्रथ्वीपुर में एसडीओपी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 29 नवंबर काे उनका विवाह गहरावन तहसील चंदला जिला छतरपुर में जागेश्वर पटेल की बेटी राेशनी के साथ हुआ है।

एसडीओपी की शादी से ज्यादा इन दिनाें विदाई चर्चाओं का विषय बनी हुई है। इस वीडियाे में वह साइकिल से दुल्हन काे विदा कराकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इसमें दुल्हन आगे बैठी है और वह खुद साइकिल चला रहे हैं। इतना ही नहीं लाेग इस दृश्य काे माेबाइल से रिकार्ड भी कर रहे हैं। यह वीडियाे तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हाे रहा है। एसडीओपी की इस सादगी काे लाेग जमकर सराह रहे हैं। हालांकि इस वीडियाे के वायरल हाेने के बाद एक अन्य वीडियाे भी सामने आया है। जिसमें एसडीओपी अपनी दुल्हन की विदाई कार से कराकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। यह लग्जरी आडी कार बताई जा रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!