विदेशखेल

पीवी सिंधु, गोल्ड मेडल के एक जीत से रही गईं दूर . सिल्वर मेडल के साथ ही संतोष करना पड़ा है.

न्यूज़ धमाका // भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने से चूक गईं. वे वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल से एक जीत से दूर रह गईं. उन्हें फाइनल में हार के साथ ही सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई थी.दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु का फाइनल मुकाबला रविवार (5 दिसंबर) को साउथ कोरिया की आन सियोंग से हुआ. इस जंग में सियोंग ने 39 मिनट में ही पीवी सिंधु को पटखनी दे दी. भारतीय स्टार को सीधे सेटों में 16-21 12-21 से हार माननी पड़ी .

2018 में सिंधु ने खिताब जीता था

सिंधु ने 2018 में वर्ल्ड टूर फाइनल्स खिताब जीता था. तब वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय प्लेयर भी बनी थीं. यह तीसरा मौका था, जब सिंधु को वर्ल्ड टूर के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, यदि आन सियोंग के खिलाफ मैच की बात करें, तो सिंधु को इससे पहले अक्टूबर में ही डेनमार्क ओपन के क्वार्टरफाइनल में भी सियोंग के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. सियोंग ने हाल ही में इंडोनेशिया ओपन और इंडोनेशिया मास्टर्स भी जीता है.

बड़े मुकाबलों में हार जाती हैं सिंधु-सिंधु पिछले कुछ समय से बड़े टूर्नामेंट्स के फाइनल और सेमीफाइनल में तो जगह बनाने में कामयाब रहती हैं, लेकिन वहां उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. टोक्यो ओलंपिक में भी ऐसा ही हुआ, जहां उन्हें सेमीफाइनल में हारकर ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा था. सिंधु को अब अपनी टेक्निक और मानसिकता में सुधार करना होगा. साथ ही ग्रुप स्टेज में जो उनका शानदार प्रदर्शन होता है, उसे बड़े मैचों में भी बरकरार रखना होगा.

सेमीफाइनल में जापान की खिलाड़ी को दी थी– वर्ल्ड टूर के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु ने जापान की यामागूची और सियोंग ने थाईलैंड की पॉर्नपावी चोचुवॉन्ग को शिकस्त दी थी. सिंधु ने अपने सेमीफाइनल में यामागूची के खिलाफ पहला सेट 21-15 से जीत लिया था, लेकिन दूसरे सेट में उन्हें 15-21 से हार का सामना करना पड़ा था. तीसरा सेट दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी रोमांचक रहा था. इस करीबी मुकाबले में सिंधु ने तीसरा सेट 21-19 से अपने नाम कर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं, सियांग ने सेमीफाइनल में चोचुवॉन्ग को 25-23, 21-17 से शिकस्त दी थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!