
दुर्ग,न्यूज़ धमाका:- दुर्ग थाना पुलगांव का मामला आत्महत्या करने के उद्देश्य से महमरा घाट में डूब रही अज्ञात युवती को दुर्ग पुलिस के जवान ने डूबने से बचाया डायल 112 में तैनात जवान व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुये लोगों की मदद से युवती को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल में उपचार कराया । डायल 112 के आरक्षक नासिर बक्ख , थाना पुलगांव एवं डॉयल 112 के चालक पंकज कुमार निर्मलकर इवेंट नम्बर 36 से वापस अपने प्वाइंट पर जा रहे थे , कि शिवनाथ नदी महमरा घाट पर एक अज्ञात लड़की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष नदी में डूब रही थी , जिसे स्थानीय नहा रहे कुछ लोगों की मदद से नदी से बाहर निकालकर अपने 112 में डालकर उसे उचित ईलाज हेतु जिला अस्पताल , दुर्ग लाया गया , जो बेहोशी की हालत में थी । जिला अस्पताल दुर्ग में डाक्टर व्दारा युवती का उपचार किया गया । दुर्ग पुलिस हमेशा से ही मददगार रही है वहीं दूसरी ओर 112 की टीम लगातार जनहित का कार्य करती आ रही है



