छत्तीसगढबिलासपुर

हिंदू नववर्ष पर राममय हुआ बिलासपुर:रामधुन पर थिरकीं भगवाधारी महिलाएं, जयश्रीराम के लगे जयकारे; झांकी के साथ आतिशबाजी, लोगों ने बरसाए फूल

बिलासपुर न्यूज़ धमाका // शनिवार को शक्ति की भक्ति के साथ ही हिंदू नववर्ष पर बिलासपुर राममय हो गया। पूरा शहर भगवा रंग से छा गया। पुलिस ग्राउंड से निकली शोभायात्रा में भगवाधारी महिलाएं रामधुन पर थिरकती रहीं। वहीं युवक जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। शहर के हर गली-और चौक चौराहों पर केसरिया झंडे, तोरण से मााहौल भक्तिमय हो गया। आकर्षक झांकियों में राम भक्त हनुमान भी इस नजारे को देखकर श्रीराम की भक्ति में झूमते नजर आए। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ और शहरवासी उमंग और उत्साह में सराबोर दिखे। कोरोना काल में दो साल मायूसी के बाद बिलासपुर में पहली बार हिंदू नव वर्ष में ऐसा भव्य नजारा दिखाई दिया।

हिंदू नववर्ष को पर्व के रूप में मनाने के लिए हिंदूवादी संगठनों के साथ ही शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन बीते एक पखवाड़े से तैयारी में जुटे हुए थे। एक दिन पहले शुक्रवार की शाम चेट्रीचंट पर शोभायात्रा निकालकर झूलेलाल की जयंती मनाई। इस पर्व के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार भगवा झंडे लगाए गए। शनिवार सुबह से ही गली-मोहल्लों में डीजे में रामधुन और देवी जसगीत सुनाई दे रहे थे। हिंदू नववर्ष का माहौल पिछले एक सप्ताह से दिख रहा था। शहर के हर गली-मोहल्लों में बैनर, पोस्टर, तोरण और भगवा झंडे लहरा रहे थे। रात में भी हिंदु संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने घूम-घूम कर चौक चौराहों को भगवा रंग से सजा दिया था।

सुबह होते ही भगवामय नजर आया शहर
शनिवार को सुबह से ही शहर भगवामय नजर आ रहा था। लोगों की नींद खुली और घर के बाहर देखा तब उनकी गली-मोहल्लों में भगवा ध्वज लहराते नजर आया। दोपहर चिलचिलाती धूप में दो बजे से ही शहर के लोग बाजे-गाजे के साथ हाथ में भगवा ध्वज लहराते जय श्रीराम के नारे लगाते पुलिस ग्राउंड के लिए निकल पड़े।

डीजे की धुन पर थिरकतीं रहीं महिलाएं

डीजे की धुन पर थिरकतीं रहीं महिलाएं

हर मोहल्ले से डीजे लेकर पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता
पुलिस ग्राउंड में शाम 4 बजे जब शाोभायात्रा शुरू हुई, तब वहां शहर के हर मोहल्ले से पदाधिकारी और कार्यकर्ता डीजे और भजन-कीर्तन मंडली के साथ ढोल-तासे लेकर पहुंचे थे। पुलिस ग्राउंड में भी चारों तरफ भगवाधारी और ध्वज नजर आ रहे थे। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी के साथ ही रामभक्त हनुमान भी नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि पूरा शहर उत्सव मनाते नजर आ रहा है। पुलिस ग्राउंड से शोभायात्रा सत्यम चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में निकली। तब शहर के हर चौक-चौराहे भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

हिंदू नववर्ष पर रामभक्त हनुमानजी भी शोभायात्रा में शामिल हुए

हिंदू नववर्ष पर रामभक्त हनुमानजी भी शोभायात्रा में शामिल हुए

झांकी के आगे-आगे लगाते रहे झाड़ू, झूमते नजर हनुमान जी
शोभायात्रा में भगवान राम के साथ रामभक्त हनुमान की झांकी भी निकली। झांकी में हनुमानजी पैदल चल रहे थे। इस माहौल को देखकर रामभक्त हनुमान भी भक्ति में झूमते नजर आ रहे थे। झांकी के आगे-आगे युवाओं की टीम सड़क पर झाड़ू लगाते जा रहे थे। इसके आगे युवाओं की एक और टीम पानी की सिंचाई भी कर रहे थे। यात्रा में क्रेन को तोरण पताका के अलावा बड़े-बड़े फ्लैक्स और बैनर से सजाया गया था जो आकर्षक का केंद्र बना रहा।

शोभायात्रा में भगवा कपड़े पहनकर शामिल हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता

शोभायात्रा में भगवा कपड़े पहनकर शामिल हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता

रामधुन पर थिरकीं महिलाएं
पुराना बस बस्टैंड और गोलबाजार में शोभायात्रा में शामिल महिलाएं भगवा साड़ी पहनी हुईं थीं। डीजे में राम की धुन पर महिलाएं थिरकते हुए डांस करती नजर आई। वहीं, युवक भी जमकर थिरक रहे थे। तेज धूप के साथ कब शाम हुई लोगों को पता ही नहीं चला। शोभायात्रा को शहर भ्रमण करने में तीन घंटे से भी ज्यादा लग गया। शोभायात्रा में भीड़ को देखकर सड़कें छोटी पड़ गई थी।

आतिशबाजी, स्वागत में बरसाए फूल
शोभायात्रा और भगवान राम की झांकी का जगह-जगह स्वागत किया गया। व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों के सामने आरती उतारी तो कहीं फूलों की वर्षा की गई। इसके साथ ही चौक-चौराहों पर आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। जगह-जगह स्टॉल लगाए गए थे। कोई पानी पिला रहा था, किसी ने कोल्ड ड्रिंक्स और शर्बत का इंतजाम किया था। कहीं प्रसाद वितरण तो कही लस्सी बंट रहे थे। विभिन्न समाज और समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत कर आपसी भाई चारे का भी संदेश दिया।

दवेकीनंदन चौक में हुई महाआरती
भारी भीड़ के साथ शोभायात्रा सीएमडी चौक से होते हुए पुराना बस, तेलीपारा होते हुए मानसरोवर चौक पहुंची। गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक से पंडित देवकीनंदन दीक्षित चौक पहुंची। यहां हनुमान मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद राममंदिर पहुंचते ही जयश्रीराम के गगन भेदी जयघोष किया गया। यहां वाजपेयी मैदान में शोभायात्रा का समापन हुआ।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!