दुर्गछत्तीसगढ

दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का हड़ताल,कामकाज पर असर

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 17 फीसदी डीए एवं सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर जिले के अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे।कर्मचारियों के हड़ताल का असर कामकाज पर देखने को मिला।

स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से मंगलवार को भी एनएचएम और नर्सिंग छात्रों की सेवाएं ली गई। शिक्षा विभाग व कलेक्टोरेट के कुछ कार्यालयों में भी कामकाज पर असर देखने को मिला।

छत्तीसगगढ़ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को सत्रह फीसद डीए एवं सांतवे वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर दुर्ग जिले के कर्मचारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास आंदोलन के दूसरे दिन मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन किए।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष कर्मचारी उपस्थित रहे। धरना को मोर्चा के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री सैय्यद असलम, जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी सहित अन्य संगठन के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

हड़ताल के अंतिम दिन 13 अप्रैल को धरना स्थल से कलेक्टोरेट तक रैली निकाली जाएगी। जहां जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

केजव्लटी सेवाएं जारी रही

जिला अस्पताल दुर्ग में भी करीब 181 कर्मचारी अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हैं। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर आंशिक रूप से देखने को मिल रहा है। जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनएचएम और नर्सिंग छात्रों के सहयोग से केजव्लटी की सेवाओं को जारी रखा गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!