
रायपुर न्यूज धमाका – सूदखोरी और एक्सटॉर्शन के मामले में रायपुर की पुरानी बस्ती पुलिस ने गुरुवार को तोमर परिवार और उनके गुर्गों के खिलाफ कोर्ट में 2200 पन्नों का चालान पेश किया। इस चालान में 51 गवाहों के बयान और सभी साक्ष्यों को शामिल किया गया है।
कई आरोपी नामजद, तोमर बंधु फरार
चालान में वीरेंद्र और रोहित की पत्नियों शुभ्रा व भावना तोमर, भतीजे दिव्यांश सिंह, बंटी सहारे, जीतेंद्र तोमर समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। हालांकि मुख्य आरोपी रोहित और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ जांच जारी है। कोर्ट ने पुलिस को इनके खिलाफ पूरक चालान पेश करने की अनुमति दी है।
7 एफआईआर और भारी जब्ती
सिर्फ एक महीने में ही तोमर बंधुओं पर 7 एफआईआर दर्ज हुई हैं। पुलिस ने उनकी संपत्तियों से 35 लाख नकद, 70 तोला सोना, 125 ग्राम चांदी और चार लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं।
नए कानून के तहत संपत्ति कुर्की का प्रावधान
बीएनएस के नए प्रावधानों के तहत अगर आरोपी गिरफ्तारी से बचते हैं, तो उनकी संपत्ति कुर्क कर नीलाम करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। कोर्ट ने जांच पूरी कर अनुपस्थिति में सजा देने का भी रास्ता साफ किया है।



