मुंबईमनोरंजन

इस तारीख से शुरू होगी फिल्म पठान की शूटिंग, शाहरुख के साथ दीपिका और जॉन भी आएंगे नजर

6/12/2021

मुंबई न्यूज़ धमाका //  बॉलीवुड के किंग खान यानी की पर्दे पर वापसी के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जल्द ही फिल्म में नजर आने वाले हैं. ड्रग्स केस में बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख ने काम से ब्रेक ले लिया था. वहीं, अब शाहरुख अपनी कमबैक फिल्म की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं. वह इसी महीने फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे.

इस तारीख से शुरू होगी शूटिंग-एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान पठान की शूटिंग 15 दिसंबर से शुरू करने जा रहे हैं. ये शेड्यूल 15-20 दिनों तक चलने वाला है. पठान का ये शेड्यूल मुंबई में ही शूट होने वाला है. इसकी खास बात ये है कि इस शेड्यूल का हिस्सा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी होने वाले हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान ने पठान के एक्शन सीन के लिए जिम में इंटेंस वर्कआउट करना शुरू कर दिया है. पठान का ये शेड्यूल एक्शन पैक्ड होने वाला है. शाहरुख खान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ इस एक्शन शेड्यूल को शुरू करने के लिए तैयार हैं.

विदेश में भी होगी शूटिंग-भारत के बाद पठान की शूटिंग विदेश में भी होने वाली है, हालांकि अभी तक तारीख और लोकेशन डिसाइड नहीं की गई है. सिद्धार्थ आनंद और यशराज फिल्म्स पठान से ऑडियन्स को ग्रैंड लुक देने के लिए इंटरनेशनल शेड्यूल की सोच रहे हैं.

पठान की शूटिंग नवंबर 2020 में शुरू हो गई थी. मेकर्स कुछ ऐसे एक्शन सीन्स शूट कर चुके हैं, जो आजतक बॉलीवुड में नहीं देखे गए हैं. ये सीन्स इंटरनेशनल एक्शन यूनिट्स के सुपरविजन में हुए हैं. भारत में फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. अब इंटरनेशनल शेड्यूल के बाद इसे रैप कर दिया जाएगा.बता दें पठान की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरुख एटली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा लीड रोल में नजर आने वाली. इसके अलावा शाहरुख के पास राजकुमार हिरानी की फिल्म भी है. जब दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो जाएगी उसके बाद शाहरुख इस फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!