मध्यप्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड 2021 का परिणाम आज पांचवीं बार बन सकता है देश का सबसे स्वच्छ शहर, आज राष्ट्रपति देंगे अवार्ड

 सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर की श्रेणी में इस बार भी इंदौर बाजी मार सकता है। इंदौर की दावेदारी मजबूत बताई जा रही है। भारत सरकार आज ‘स्वच्छता सर्वेक्षण 2021’ का परिणाम घोषित कर रही है। इस दौरान मध्य प्रदेश के 35 से ज्यादा शहरों को अलग-अलग श्रेणी में सम्मान मिलने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम नईदिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निकायों को सम्मानित करेंगे। संबंधित निकायों को सम्मान लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कलेक्‍टर मनीष सिंह के ट्वीट पर सीएम शि‍वराज ने अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर के जनप्रतिनिधियों के सहयोग, नगर निगम की पूरी टीम की मेहनत और नागरिकों के अनुशासन को देखते हुए पूरा शहर आश्वस्त है कि इंदौर को पुनः पांचवी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव अवश्य मिलेगा। इस बार भी स्वच्छता का ताज इंदौर के सिर हो सकता है। यह इंदौर का लगातार सर्वश्रेष्ठ शहर बनने का पांचवां साल होगा। इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में पहली बार पुरस्कार मिला था। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों की श्रेणी में प्रदेश के छह (इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, होशंगाबाद और बड़वाह) शहर नामांकित किए गए हैं।

इसके अलावा सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज प्रतियोगिता में इंदौर, भोपाल और देवास शहरों ने राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया है। भारत सरकार ने इस साल नगर निगम और लाइट हाउस शहरों में सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस दौरान शहरों में सीवेज लाइनों और सेप्टिक टैंक की सफाई में मानव हस्तक्षेप को खत्म करके मशीनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया गया है।

भारत सरकार ने इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, राजगढ़, मूंदी, होशंगाबाद, ग्वालियर, सिंगरौली, बुरहानपुर, धार सहित 25 शहरों को स्टार रेटिंग के लिए नामांकित किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश को उत्कृष्ट श्रेणी में प्रदर्शन के लिए नामांकित किया गया है। इस तरह प्रदेश को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 35 से अधिक सम्मान मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए भारत सरकार की अधिकृत संस्था ने प्रदेश के सभी शहरों में सर्वेक्षण दल भेजा था। जिसने जमीनी स्थिति का जायजा भी लिया और जनता से फीडबैक भी। इस आधार पर स्वच्छता सर्वेक्षण और स्टार रेटिंग परिणाम तैयार किए गए हैं।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में प्रदेश को 27 सम्मान मिले थे। इसमें से नौ को स्वच्छ शहरों और 18 को स्टार रेटिंग में जगह मिली थी। सात शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मभी मिले थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!