गरियाबंदछत्तीसगढ

गरियाबंद के जिला अस्पताल से फरार कैदी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हो गया था नौ दो ग्यारह

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- जांजगीर जेल से भागे अपराधी को गरियाबंद पुलिस की स्पेशल टीम ने पकड़कर जांजगीर पुलिस को सुपुर्द किया है. गरियाबंद एसपी जेआर ठाकुर के निर्देशन में पुलिस ने ये कार्रवाई की. जिसमें पुलिस ने आरोपियों को जांजगीर पुलिस को सौंप दिया है. दरअसल, 07 जून को जिला जेल जांजगीर में थाना मुलमुला में पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में निरूद्ध विचाराधीन बन्दी दुर्गा प्रसाद साहू- पिता कमला प्रसाद साहू को इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था. जहां से सुरक्षाकर्मी को चकमा देकर वह भाग गया था.

इसकी रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में अपराध क्रमांक 384/22 धारा 224 भादवि पंजीबद्ध किया गया. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर चांपा सभी पुलिस अधीक्षकों से फरार अपराधी के पता तलाश करने के लिए संपर्क में थे. इसी कड़ी में गरियाबंद एसपी द्वारा फरार बंदी की तलाश के लिए टीम को निर्देशित किया. स्पेशल टीम प्रभारी प्रधान आरक्षक अंगद राव वाघ के नेतृत्व में टीम उक्त फरार अपराधी के पता तलाश में जुट गई.

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिल कि एक संदिग्ध व्यक्ति गरियाबंद बस स्टैंड के आसपास घूम रहा है. सूचना पर तत्काल स्पेशल टीम द्वारा तस्दीक किया गया. तस्दीक पर संदिग्ध व्यक्ति जांजगीर जिला जेल से फरार अपराधी दुर्गा प्रसाद साहू होने पर तुरंत जांजगीर पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!