मध्यप्रदेश

परिवार पर कहर बनकर टूटा नया साल, बड़े भाई की मौत का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाया छोटा भाई, फांसी लगाकर दी जान

शहडोल न्यूज़ धमाका //  मध्यप्रदेश के शहडोल में नया साल एक परिवार पर कहर बनकर टूटा. दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए बड़े भाई की पानी में डूबने से मौत की खबर सुनकर छोटा भाई बर्दास्त नहीं कर पाया. सदमे में आकर उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ एक भाई अभी भी सदमे में अचेत पड़ा है. एक परिवार में एक दिन में दो मौतों के बाद गांव में मातम छा गया.

सोहागपुर थाना क्षेत्र के कोटमा निवासी 27 वर्षीय उपेन्द्र मिश्रा अपने 5 दोस्तों के साथ नरवार सोन नदी पिकनिक मनाने गया था. नदी में सभी दोस्त नहा रहे थे. इसी दौरान उपेन्द्र गहरे पानी में पहुंच गया. वहां मौजूद उसके अन्य दोस्त जब तक उसे बचा पाते वह गहरे पानी में डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई.

वहीं उपेन्द्र के डूबने की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया. बड़े भाई की मौत की खबर सुनते ही छोटे भाई शिवेन्द्र ने भी फांसी लगा ली. लोगों का कहना है कि उपेन्द्र और शिवेन्द्र दोनों भाई कम दोस्त ज्यादा थे. दोनों एक दूसरे के बिना रह नहीं पाते थे. शायद यही कारण रहा कि भाई की मौत का सदमा शिवेन्द्र बर्दास्त नहीं कर पाया और मौत को गले लगा लिया.

इन दोनों से बड़े एक और भाई सुदीप जो कि जिले के खैरहा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं. छोटे भाइयों की मौत से वो भी अचेत पड़े हुए हैं. इस ह्रदय विदारक घटना से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. फिलहाल, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर शिवेन्द्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!