छत्तीसगढकोंडागांव

तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान-2021 के लिए कोण्डागांव के डॉ राजाराम त्रिपाठी के नाम की आज दिल्ली में हुई घोषणा

तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान-2021 की चयन समिति ने सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ के बस्तर के कृषि उद्यमी, देश के जुझारू किसान नेता, साहित्यकार तथा जनजातीय सरोकारों, कला संस्कृति, साहित्य की मासिक पत्रिका ककसाड़ के संपादक डॉ राजा राम त्रिपाठी को देश का प्रतिष्ठित तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान-2021 के लिए चयनित किए जाने की घोषणा की है। यह विशिष्ट अवार्ड देश के आदिवासी समुदायों की सेवा, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण संवर्धन आदि उत्थान कार्यों में निस्वार्थ भाव से, लंबे समय से संलग्न संस्था अथवा व्यक्ति को प्रदान किया जाता है। देश के वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार मिश्र वर्तमान में इस चयन समिति के अध्यक्ष हैं।

इसलिये हुआ चयन – डॉक्टर त्रिपाठी को पिछले तीन दशकों से देश के सघन वन क्षेत्र बस्तर के आदिवासियों के लिए विशेषकर युवाओं तथा महिलाओं के लिए निस्वार्थ भाव से की गई सेवा कर रहे हैं। देश की कृषि तथा किसानों से संबंध समस्याओं, कृषि एवं ग्रामीण अर्थशास्त्र के वे गंभीर चिंतक तथा विशेषज्ञ माने जाते हैं। बस्तर के अपने खेतों को उन्होंने मानो प्रयोगशाला बना दिया है, जहां पर नित नई नई फसलों तथा कृषि नवाचारों पर शोध कार्य करते हैं। उन्होंने जनजातीय समुदाय देश की कृषि, पर्यावरण तथा जैव विविधता संरक्षण संवर्धन तथा विशेष रूप से देश की विलुप्त हो रही वनऔषधियों को बचाने के कार्य को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया है। पर्यावरण संरक्षण के कार्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित हरित योद्धा अवार्ड ग्रीन वारियर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ त्रिपाठी को नई दिल्ली में ’28 नवंबर,2021 को गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली’ में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!